छछरौली। क्षेत्र में रविवार को तेज हवा से करीब 80 प्रतिशत पक चुकी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। इससे करीब 500 एकड़ फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि फसल के गिरने से गेहूं का दाना कमजोर हो जाएगा और मर भी सकता है। इसका पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा।
किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल करीब 80 प्रतिशत तक पक चुकी है और इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। परंतु बेमौसम बारिश व तेज हवा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानों ने कहा कि जिन खेतों में पहले से सेम या नमी की समस्या है, वहां फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे खेतों में फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है, जिससे कटाई के समय परेशानी होगी। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
-