रक्तदाता को बैज लगाकर हौसला बढ़ाते मुख्य अतिथि। आयोजक
यमुनानगर। जिला रेडक्रॉस समिति ने स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से रेडक्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त एवं रेडक्रॉस समिति की प्रधान प्रीति के निर्देशानुसार शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। संवाद