साढौरा। दो युवकों ने बैंक से पैसे निकालकर ले जा रहे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। माममला थाना साढौरा थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के कनिपला गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि वह अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकालने के लिए आया था। बैंक से पैसे लेकर जब वह बाहर आया तो दो युवक मिले। युवकों ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसके बाद कोल्डड्रिंक पीने बैठ गए। जैसे ही कोल्डड्रिंक पी तो धर्मवीर सिंह बेहोश हो गया। जब होश आया तो उसकी जेब से 50 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद