फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से 50 हजार रुपये, आभूषण चोरी

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भगत सिंह कॉलोनी में चोरों ने दोपहर के समय घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। शिकायत में रमन वर्मा ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर बाहर गया था। करीब आधे घंटे बाद जब लौटा तो ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 50 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। आभूषणों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें