फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 50 विद्यार्थियों का चयन

Mon, 30 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डाइट तेजली में रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग
विज्ञापन
जगाधरी। डायट तेजली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत लगाए रोजगार मेले में जिले के राजकीय विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 50 को प्लेसमेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें ब्यूटी एंड वेलनेस, सूचना प्रौद्योगिकी, हेल्थकेयर, फैशन डिजाइनिंग और सिक्योरिटी सहित विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थी शामिल रहे। जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा के नेतृत्व में लगे इस मेले में सुविधा स्टोर, रिलायंस स्टोर, विशाल मेगा मार्ट, टीएक्सएन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई स्थानीय कंपनियों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यावहारिक ज्ञान और संबंधित ट्रेड में दक्षता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें