फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई के तीसरे चरण में फुल हुईं 50 फीसदी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आईटीआई दाखिला का तीसरा चल रहा है और वीरवार को तीसरे चरण का तीसरा दिन रहा। वीरवार को भारी गर्मी के बावजूद भी विद्यार्थी संस्थान में दाखिला लेने पहुंचे। इस चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जिस कारण विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य भी इसमें तेजी दिखा रहे हैं। ताकि इस सूची में सीट पाने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला किया जा सके। परंतु स्टाफ सदस्यों की तेजी में पोर्टल की धीमी गति रोड़ा बनी हुई है। पोर्टल की धीमी गति दाखिला प्रक्रिया को रफ्तार नहीं पकड़ने दे रहा है। यही कारण है कि प्रक्रिया के पहले दिन मात्र 16 ही विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया। पोर्टल पर तकनीकी खामियों के चलते पेज खोलने में समय लग रहा है, वहीं ओटीपी जनरेट होने में भी दिक्कत आ रही है। जिस कारण प्रक्रिया धीमी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थियों में दाखिला लेने को लेकर उत्साह है। ऐसे में स्टाफ सदस्य लंच टाइम में भी प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं। बता दें कि तीसरी सूची में कुल 401 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। जिसमें से करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाकर आईटीआई में प्रवेश पा लिया है। शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण संस्थान में ज्यादा रश होने की संभावना है। वहीं विद्यार्थी इस 22 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। दाखिला लेने में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन





जिले की सबसे बड़ी आईटीआई में प्रवेश लेना विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आईटीआई में 32 ट्रेड्स और 83 यूनिट हैं। जिसमें कुल 1344 सीट हैं। आईटीआई प्रवेश के तीन चरणों में 50 प्रतिशत सीट भर चुकी हैं। आईटीआई अनुदेशक एवं दाखिला नोडल अधिकारी पवन कुमार कांबोज ने बताया तीसरे दिन तक शाम पांच बजे तक कुल 229 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाई। जिसमें से पांच विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कमी होने के चलते उनके आवेदन रद्द कर दिए गए। बता दें कि तीन चरण में अब तक 719 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। पहले चरण में 305 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ था। जबकि दूसरे चरण में भारी बारिश व बाढ़ के कारण बहुत कम दाखिले हुए। इस चरण में 408 विद्यार्थियों को अलाॅट की गई थी, जिसमें से मात्र 190 ने दाखिला लिया था। वहीं तीसरे चरण में वीरवार शाम पांच बजे तक 229 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाई थी। जिसमें से पांच के दस्तावेजाें में कमी होने के कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए।





पवन कुमार कांबोज ने बताया कि तीसरे चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जबकि विद्यार्थी शनिवार तक फीस जमा करवा सकेंगे। फीस जमा करने के लिए छुट्टी के दिन भी संस्थान खुलेंगे। विद्यार्थी शनिवार को फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चौथे चरण के लिए विद्यार्थी 24 से 26 जुलाई तक संस्थान में पहुंचकर आवेदन अपडेट करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें