फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केनर एप डाउनलोड करवा साइबर ठगों ने महिला के अकाउंट से निकाले 31700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने शहर के विकास नगर निवासी शीतल रानी के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवा कर उसके अकाउंट से 31 हजार 700 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के विकास नगर कॉलोनी निवासी शीतल रानी ने गांधीनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने एक फरवरी को स्किन क्रॉफ्ट कंपनी की हेयर किट का ऑर्डर कैंसिल करने के लिए कंपनी से संपर्क किया था। उसे कंपनी का एक नंबर मिला। जब उसने कंपनी के नंबर पर फोन किया तो उस समय उसकी बात नहीं हो पाई। उसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोपी ने उसे कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उसे फोन में स्केनर एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसने आरोपी पर विश्वास करके एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर उसे ऐप में एटीएम स्कैन करने के लिए कहा। जैसे ही उसने एटीएम स्कैन किया तो उसके अकाउंट से 31700 रुपये कट गए। जब उसके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तुरंत बैंक में पहुंचे और अधिकारियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें