फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएचसी में 31 करोड़ से बनेगा 50 बेड का अस्पताल

Thu, 04 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंडहर हो चुके भवन की जगह 31.21 करोड़ की लागत से 50 बेड के अस्पताल के निर्माण को सरकार की ओर से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिससे इस अस्पताल के निर्माण में अब कोई रुकावट नहीं होगी। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका व नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने इसके लिए सरकार का आभार प्रकट किया है।
गौरतलब है कि सीएचसी के खंडहर हो चुके 40 साल पुराने भवन की जगह 50 बेड का नया अस्पताल बनाए जाने बारे तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने मई 2015 में घोषणा की थी लेकिन अभी तक सिवाय घोषणा के इस बारे में कोई प्रगति न होने से लोगों में रोष था। विधानसभा में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल द्वारा पेश किए गए बजट में साढौरा के अस्पताल के नए भवन के लिए कोई प्रावधान न किए जाने से क्षेत्रवासी बहुत निराश हुए थे। अब 50 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से इसका निर्माण जल्दी ही शुरु होने की उम्मीद हो गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अजय भाटी ने बताया कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब विस्तृत अनुमानित लागत की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा। आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के कारण इस प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें