दिव्या अरोड़ा को यमुनानगर लेकर पहुंचे पंजाब के मशहूर गायक व समाजसेवी सुनील सेठी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर शहर के रामपुरा कॉलोनी के संजीव कुमार और सीमा रानी ने बताया कि उनकी बेटी दिव्या अरोड़ा जिसकी उम्र 5 साल है पिछले माह स्कूल में छुट्टियां होने पर जीरकपुर के मुबारकपुर में अपनी नानी के यहां गई थी। इसी बीच सरकार की ओर से 24 मार्च को पूरे देश भर में लॉक डाउन कर दिया गया। ऐसे में यह बच्ची अपने माता पिता से दूर वहां फंस गई। जब इस बच्ची को घर से नहीं निकलने दिया गया तो इस बच्ची ने अपने घर जाने की जिद पकड़ ली। 2 दिन तक खाना भी नहीं खाया। ऐसे में पंजाब के मशहूर गायक और समाजसेवी सोनू सेठी ने इस लड़की को उसके माता-पिता से मिलाने की ठान ली और आज वीरवार को यमुनानगर पहुंचकर को उसके माता-पिता से मिलाया और उनकी बच्ची उन्हें सौंपी।