फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्यस्तर पर 48 खिलाड़ी दिखाएंगे मुक्के का दम

Fri, 07 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में मुक्केबाजी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय व निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों की जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में कराई गई। प्रतियोगिता के अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के 300 से ज्यादा लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। तीनों आयु श्रेणी के विभिन्न भारवर्ग से 48 विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
लड़कों की अंडर-14 के 28-30 किलोग्राम में यशमान, 30-32 किग्रा. में राम, 32-34 किग्रा. में प्रिंस बिरला, 34-36 किग्रा. में हर्षित, 36-38 किग्राग्राम में चिराग सांगवान, 38-40 किग्रा. में दक्ष, 40-42 किग्रा. में दक्ष रावत, 42-44 किग्रा. में एकलव्य, 44-46 किग्रा. में हर्ष कुमार, 46-48 किग्रा. में हार्दिक और 48-50 किग्रा. में पुनीत ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग के 46 किग्रा. विहान कांबोज, 46-48 किग्रा. में कुणाल, 46-50 किग्रा. आलोक, 50-52 किग्रा. में वंश कुमार, 52-54 किग्रा. में आर्यन प्रधान, 54-57 किग्रा. में ओजस, 57-60 किग्रा. में केशव, 60-63 किग्रा. में हेमन, 63-66 किग्रा. में मनकीरत सिंह, 70-75 किग्रा. में गुरनूर सिंह, 75-80 किग्रा. में रुद्र प्रताप प्रथम रहे। अंडर-19 आयु वर्ग के 46 किग्रा. में हर्ष कुमार, 49 किग्रा. में लक्ष्य, 52 किग्रा. में जितेन, 56 किग्रा. में विकसित चौधरी, 60 किग्रा. में कुणाल, 64 किग्रा. में अभिनव, 69 किग्रा. में वंश सैनी, 75 किग्रा. में सुधीर, 81 किग्रा. में आदित्य और 91 किग्रा. में गोकुल प्रथम रहे। लड़कियों की अंडर-17 के 42 किग्रा. में मन्नत, 44 किग्रा. में कृतिका सैनी, 46 किग्रा. में रुहानी, 48 किग्रा. में हरप्रीत, 50 किग्रा. में हिना, 52 किग्रा. में अश्विनी कुमारी, 54 किग्रा. में सारिका, 57 किग्रा. में चाहत, 60 किग्रा. में तेजस्वनी सिंह, 63 किग्रा. में मिताली, 75 किग्रा. में खुशी वर्मा ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा अंडर-19 के 45 किग्रा. में कृतिका, 48 किग्रा. में चांदनी, 51 किग्रा. में नैंसी, 57 किग्रा. में परनीत कौर, 69 किग्रा. में शगुन देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें