कोरोना के 47 नए केस मिले, 69 हुए ठीक
यमुनानगर। सोमवार को 47 कोरोना संक्रमित केस सामने आए, वहीं 69 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए। अब जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत हो गया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल आबादी का 49.60 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30379 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 29794 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 131 केस सक्रिय हैं। अभी तक कुल 596252 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 560550 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1186 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 1480 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।