फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मालिकाना हक के लिए 46 ने दिए दस्तावेज

Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से काबिज संपत्ति धारकों ने संपत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए दस्तावेज लेने को ममीदी व खेड़ी रांगडान के बाद सोमवार को नगर निगम ने भटौली में शिविर लगाया। प्रमाणपत्र लेने को भटौली के 46 संपत्ति धारकों ने दस्तावेज दिए।
जांच करने पर इनमें से 30 संपत्ति धारकों को दस्तावेज बिल्कुल सही मिले। 16 संपत्ति धारकों के दस्तावेजों में कमियां पाई गई। जिन संपत्ति धारकों के दस्तावेज सही है। उनके संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इन संपत्ति धारकों के संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संपत्ति प्रमाणपत्र मिलने से उनको संपत्ति पर उनका मालिकाना हक मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से रह रहे संपत्ति धारकों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने संपत्ति प्रमाण पत्र बनाने को कमेटी गठित की गई है। संपत्ति प्रमाण पत्र मिलने से संपत्ति धारक अपनी संपत्ति के मालिक बनकर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रत्येक कमेटी का चेयरमैन उस वार्ड के पूर्व पार्षद का बनाया गया है।
निगम के निगम अभियंता कमेटी के सदस्य सचिव व अन्य अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। सोमवार को भटौली में लाल डोरा व आबादी देह के संपत्ति धारकों को प्रमाण पत्र देने के लिए कमेटी सचिव एवं निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, भवन निरीक्षक नरेश दहिया, जेई व अन्य की टीम ने संपत्ति धारकों के दस्तावेज लिए। इस दौरान यहां 46 लोगों ने संपत्ति प्रमाण पत्र लेने को दस्तावेज जमा कराए।
विज्ञापन

कमेटी ने सभी संपत्ति धारकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच में 30 संपत्ति धारकों को दस्तावेज सही मिले। वहीं 16 संपत्ति धारकों के दस्तावेजों में कमियां मिली। इनमें से कुछ के पूरे दस्तावेज नहीं थे। इस बारे में निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सरकार ने लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से रह रहे संपत्ति धारकों को मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें संपत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने है। फाइनल सूची का प्रकाशन करने के बाद अब संपत्ति प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें