यमुनानगर। जगाधरी की सुथरान गली स्थित एक घर से 45 नल चोरी हो गए। शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप ने बताया कि गली में जयपाल के घर पर चोरी हुई। जयपाल परिवार के साथ 27 जुलाई की दोपहर घर से बाहर गए थे, जहां से 29 जुलाई को लौटने पर घर से 45 नलों के चोरी का पता चला। संवाद