यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के पुराना हमीदा में शुगर मिल यार्ड के पास स्थित दुकान से ताले तोड़कर 45 बैटरियां चोरी कर ली गईं। दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज लिया। पुशिकायत में छछरौली के गांव तारावाला निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी शुगर मिल गन्ना यार्ड के साथ प्रजापत इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। वह इन्वर्टर बैटरी बेचने व मरम्मत का काम करते हैं। तीन अक्टूबर की सुबह दुकान पर पहुंचने पर पाया कि दुकान से ताला तोड़कर 20 बड़ी व 25 छोटी नई बैटरियां चोरी थी। संवाद