फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला परिषद की 43 सड़कों की 21 करोड़ से होगी मरम्मत

Sun, 23 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली जिले की सड़कों के हालत में जल्द सुधार होगा। जिला परिषद की ओर से जिले की सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए जिले की 43 सड़कों का चयन किया गया। इन 43 सड़कों की मरम्मत पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
चेयरमैन रमेश ठसका ने बताया कि सरकार ने जिला परिषद की 43 सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि जिला परिषद को जारी कर दी गई है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर ऑनलाइन प्रक्रिया से लगाए जा रहे है। जल्द इन सड़कों की मरम्मत शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सड़कें हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल से जिला परिषद में स्थानांतरित की गई हैं। इसके अतिरिक्त सड़कों के गड्ढे भरने के लिए वार्षिक मरम्मत के तहत 28 सड़कों के लिए सरकार ने करीब 44 लाख रुपये की स्वीकृति जिप दी गई हैं। इनके टेंडर भी ऑनलाइन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें