फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिम कार्ड से वंचित 4220 विद्यार्थी

Sun, 28 Jul 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। आधा सत्र बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग सभी विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना से नहीं जोड़ पाया है। विभाग विद्यार्थियों को अभी तक सिम कार्ड नहीं मुहैया करवा पाया है। बिना सिम कार्ड के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिना सिम कार्ड के विद्यार्थियों को मिले टैबलेट डिब्बा बन कर रह गए हैं। सरकार की ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाते हैं।
ऐसे में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उन्हें वाईफाई लेना पड़ता है अथवा अपने सिम के डाटा का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से सर्विस प्रोवाइडर को रिक्वेस्ट भेजी है, लेकिन यह अभी लंबित में हैं। सिम न होने के कारण वे टैबलेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों को केवल स्कूल में ही टैबलेट प्रयोग करने को मिलता है।
विज्ञापन

वहीं कुछ विद्यार्थी घर पर अपने निजी नंबर से वाईफाई के जरिए इसका इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। जिले में कुल 4220 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके पास सिम नहीं है और ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों की सिम जारी करने की रिक्वेस्ट सर्विस प्रोवाइडर के पास पेंडिंग है। जिले में एयरटेल और जीओ के सिम शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दिलवाए जा रहे हैं।
सिम से वंचित विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्ट्डी में काफी परेशानी हो रही है। वे घर में टैबलेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं स्कूल में उन्हें वाईफाई मिल जाता है, लेकिन डाटा स्पीड नहीं मिल पाती है। वाईफाई से कई टैबलेट एक साथ कनेक्ट से इंटरनेट डाटा समय से पहले खत्म हो जाता है। जिस कारण वह इसका प्रयोग आवश्यकता अनुसार नहीं कर पा रहे हैं। संवाद
किस कक्षा में कितनों को नहीं मिली सुविधा

इस सत्र में 10वीं में 6686 विद्यार्थियों को सिम व टैबलेट दिए जाने हैं। जिसमें से अभी 1641 के सिम पेंडिंग में हैं। वहीं 11वीं कुल 8188 विद्यार्थियों को सिम व टैबलेट दिए जाने हैं। इनमें से 2215 के सिम वंचित हैं। वहीं 12वीं में कुल 7633 में से 364 विद्यार्थियों को सिम नहीं मिल पाई है। जिले में 10वीं से 12वीं के तक कुल 22507 विद्यार्थियों को सिम व टैबलेट दिए जाने हैं। अभी तक 18287 विद्यार्थी ई-अधिगम योजना से जुड़ पाए हैं। कुल 4220 विद्यार्थी योजना से दूर हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सिम उपलब्ध करवाने के लिए डिमांड भेजी गई हैं, जो सर्विस प्रोवाइडर लेवल पर पेंडिंग हैं। विभाग की ओर से सर्विस प्रोवाइडर को रिक्वेस्ट भेजी गई है। जल्द ही सभी विद्यार्थियों को सिम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभी कुछ विद्यार्थी नए आए हैं, जिनका डाटा तैयार किया जा रहा है। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें