फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबूतरबाजों के खिलाफ नौ माह में 41 मुकदमें दर्ज, 22 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज सिबास कविराज की अध्यक्षता में कबूतरबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई है। गृह मंत्री ने सभी जिलों की पुलिस को यह निर्देश दिए हैं कि कबूतरबाजों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसी का संज्ञान लेते हुए एसपी मोहित हांडा के आदेशों पर पुलिस ने एक जनवरी से लेकर नौ सितंबर तक विभिन्न थानों में कबूतरबाजों के खिलाफ 41 मुकदमें दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
एसपी हांडा ने युवाओं का आह्वान किया है कि शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत एजेंट व एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। ऐसे अनेक मामलों में कई बार विदेश जाने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो जाता है। इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें और सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं। पुलिस अधीक्षक ने अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अवैध रूप से विदेश भेजने के काम से बाज आ जाएं वरना उन पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें