फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेटीएम साउंड बॉक्स अपडेट करने के नाम पर खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पेटीएम साउंड बॉक्स अपडेट करने के नाम पर दुकानदार पांसरा निवासी अब्दुल रहमान के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोपी पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बनकर दुकान पर आया था और साउंड बॉक्स अपडेट करने की बात कहकर ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांसरा गांव निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांसरा गांव में ही किरयाने की दुकान है। उसका रतनपुरा थर्मल कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। उसकी दुकान में ऑनलाइन अदायगी के लिए पेटीएम कंपनी का साउंड बॉक्स लगा हुआ है। जिसकी लिमिट 40 हजार रुपये तक है। 13 जुलाई को दोपहर बाद उसकी दुकान पर एक अनजान युवक आया। उसने अपना नाम रितिक बताया। उसने बताया कि वह पेटीएम कंपनी में काम करता है। उसने अपना कंपनी का कार्ड भी दिखाया। उसने उसे कहा कि उनकी दुकान में लगा पेटीएम साउंड बॉक्स अपडेट करना है। उस पर विश्वास करके उसने बॉक्स को अपडेट करने की अनुमति दे दी। अगले दिन वह फिर उसकी दुकान पर आया। उसने उसे बताया कि उनका बॉक्स अपडेट हो गया है। इसके करीब एक माह बाद पेटीएम कंपनी के उसके पास फोन आने लगे की आपको अपने पेटीएम पोस्टपेड का बिल 40 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। जब उसने अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि उसके खाते से 13 व 14 जुलाई को अलग-अलग करके 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। उसने आरोप लगाया कि साउंड बॉक्स अपडेट करने के नाम पर अज्ञात युवक ने उसके साथ ठगी की गई है। इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें