फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे पर केस दर्ज होने का डर दिखाकर 40 हजार रुपये ठगे

Sat, 20 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठग ने बेटे पर लड़की से गलत काम का केस दर्ज होने का डर दिखाकर राजीव गार्डन निवासी जिले सिंह से 40 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे केस में समझौता करने की बात कहकर ये धोखाधड़ी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव गार्डन निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके बेटे का नाम एक लड़की के साथ गलत काम करने में आया है। यदि वह अपने बेटे को पुलिस केस से बचाना चाहता है तो वह लड़की के साथ समझौता करवा सकता है। जिसके लिए उसे 40 हजार रुपये देने होंगे। जिले सिंह ने बताया कि फोन सुनने के बाद वह डर गया। इसलिए उसने आरोपी की बातों में आकर उसके द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में 40 हजार रुपये गुगल पे के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद उसने इस बारे अपने बेटे से बात की। मगर बेटे ने इस प्रकार की किसी भी बात होने से इनकार कर दिया। उसके बेटे ने उसे बताया कि उसका किसी लड़की से कोई संबंध नहीं। न ही ऐसा कुछ हुआ है। उसने आरोपी के नंबर पर फोन किया, लेकिन वह नंबर दोबारा नहीं मिला। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने पर उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें