महलांवाली में शिवभक्तों को सम्मानित करते पदाधिकारी। संस्था
यमुनानगर। सामाजिक समरसता मंच ने महलांवाली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे गांव के 40 शिवभक्तों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में गांव की खेड़ा समिति के प्रधान सुनीत सहित नरेश, सुलेख, दीपा, लखविंद्र, बलबीर, राज सिंह, रविंद्र सैनी सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कांवड़ यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी धार्मिक आस्था, अनुशासन व समर्पण की सराहना की। संवाद