जगाधरी। दुर्गा गार्डन में घर से 40 टोटियां व साथ लगती दुकान से पांच हजार की नकदी चोरी हो गई। मामले में थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि उक्त घटना चार जुलाई की रात दस बजे से पांच जुलाई सुबह सात बजे के बीच हुई। इस दौरान वह घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर चोरी का पता चला और सूचना पुलिस को दी। संवाद