फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीलिंग प्लान में 40 नाके लगा जांचें वाहन

Tue, 18 Jul 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में सीलिंग प्लान अभियान के तहत नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की गई। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जिले में सीलिंग प्लान चलाया गया। इसके तहत कुल 40 नाकों पर वाहनों की जांच की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस की चेकिंग पार्टियों ने टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई।सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी करके 1136 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 119 वाहनों के चालान काटे गए। एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मोहित हांडा ने बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिला के आम नागरिकों को सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटना है। पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है और सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें