फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो विभिन्न स्थानों से शराब की 40 पेटी बरामद, तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस की टीमों ने दो विभिन्न स्थानों से अवैध देसी शराब की 40 पेटी (480 बोतल) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक रादौर महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि दो युवक एक कार में भारी मात्रा में अवैध शराब को लेकर त्रिवेणी चौक रादौर से होते हुए जाएंगे। इस सूचना पर तुरंत नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। तलाशी लेने कार से अवैध देशी शराब की 38 पेटी बरामद की गई। कार में मौजूद युवकों की पहचान गांव देवधर निवासी रोमिल व मोहित कुमार के रूप में हुई। वहीं थाना सदर यमुनानगर की पुलिस टीम ने शादीपुर श्मशान घाट के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब की दो पेटी (24 बोतल) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव शादीपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें