फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए पोलैंड भेजने के नाम पर ठगे 4.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बेटे को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कराने के लिए पोलैंड भेजने के नाम पर अंबाला के बसंत विहार निवासी महिंद्र सिंह से चार लाख 21 हजार रुपये हड़प लिए गए। महिंद्र सिंह ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी। विज के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने एक महिला और व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला शहर के बसंत विहार निवासी महिंद्र सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2021 में उसने अपने बेटे रणजीत सिंह को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कराने के लिए पोलैंड भेजना था। इसके लिए उसने जून 2021 में महिंद्रा पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित एडुग्लोब कंसलटेंट से संपर्क किया। जहां उसकी मुलाकात व्योम जयसवाल और निकिता मेहंदीरत्ता से हुई। उसने उसे कहा कि पोलैंड में उसके बेटे का डायरेक्ट एडमिशन नहीं हो सकता। उसके लिए पहले उसका लातविया की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना पड़ेगा। आरोपियों ने यूनिवर्सिटी फीस के अलावा डेढ़ लाख रुपये अपनी फीस बताई। आठ जून से जुलाई माह तक आरोपियों को यह रकम उन्हें दे दी। इसके बाद आरोपियों के कहे के अनुसार उन्होंने आईएसएमए यूनिवर्सिटी लातविया के खाते में 3000 यूरो (लगभग 2.71 लाख रुपये) डाल दिए।
आरोपियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह फीस उनकी किसी भी खाते में रिफंड हो जाएगी। इसी फीस से वे पोलैंड में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एडमिशन करवा देंगे। आरोपियों ने खुद ही उसके बेटे के नाम से ईमेल आईडी बनाई हुई है। फीस जमा कराने के कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनसे कहा कि यदि वे लातविया से पोलैंड में एडमिशन कराने चाहते हैं तो तीन लाख रुपये और जमा करवाने पड़ेंगे। जब उन्होंने अपने स्तर पर अन्य कंसलटेंट से बेटे का पोलैंड में एडमिशन कराने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसके बेटे का पोलैंड में डायरेक्ट एडमिशन हो सकता है, इसके लिए लातविया भेजने की आवश्यकता नहीं है। जब उसने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें