फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविरों में आईं 377 शिकायतें 353 का किया गया समाधान

Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। निगम कार्यालयों में लगे रहे समाधान शिविरों में अब तक कुल 377 शिकायतें आई हैं। जिनमें से 353 का निपटान कर दिया गया है। जबकि 16 शिकायतें लंबित हैं और आठ शिकायतों को दोबारा खोला गया है। ये जानकारी निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। निगम कार्यालय में शुक्रवार को लगे समाधान शिविर में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने कई लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान वार्ड नंबर 22 की मायापुरी कॉलोनी के लोगों ने गली नंबर चार का निर्माण करवाने की मांग रखी। अतिरिक्त निगम आयुक्त ने उनकी शिकायत को संबंधित कार्यकारी अभियंता को भेज दिया और उन्हें गली का निरीक्षण कर उसका निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नगर निगम कार्यालयों में लग रहे समाधान शिविरों में आई हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका जल्द निपटान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल ने कहा कि 22 अक्टूबर 2024 से नगर निगम कार्यालयों में समाधान शिविरों की शुरूआत हुई। अब तक कुल 377 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से लगभग 353 निपटाई जा चुकी है। इसके अलावा लंबित शिकायतों की जांच की जा रही है। कुछ शिकायतों के समाधान के लिए मौके का मुआयना किया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें