फैक्ट्री संचालक का चालान करते निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने शहर के तेजली रोड स्थित एक फैक्टरी में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। जांच करने पर 15 बैग में लगभग 375 किलोग्राम पॉलिथीन मिली। नगर निगम टीम ने फैक्टरी संचालक का 25 हजार रुपये का चालान कर पॉलिथीन जब्त कर ली। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर टीमें गठित की हुई है। मंगलवार को निगम की टीम को तेजली रोड स्थित दक्ष फेब्रिक्स फैक्टरी में प्रतिबंधित पॉलिथीन होने की सूचना मिली। इस पर नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सूचना के आधार पर फैक्ट्री में दबिश दी। संवाद