संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। चौधरी रणबीर सिहं राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) हथिनीकुंड में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है।ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया विद्यार्थियों का भारी उत्साह दिख रहा है। इस कॉलेज में तीन वर्षीय पांच पाठ्यक्रमों में 300 सीट उपलब्ध हैं। दो वर्षीय पाठ्यक्रम में भी 60 सीटें हैं।
प्राचार्या सरला ने बताया कि विभिन्न डिप्लोमा पाठयकर्मों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी समय पर आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।उन्होंने बताया कि संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, एमएलटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और दो वर्षीय डिप्लोमा लेटरल एंट्री कोर्स में विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
सभी शाखाओं में 60-60 सीट उपलब्ध हैं। दाखिला ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संस्थान में दो वर्षीय डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में भी उपलब्ध हैं। इसमें भी 60 सीट हैं। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।