फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा के 36 मतदान केंद्र क्रिटिकल घोषित

Mon, 20 May 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लोकसभा के 25 मई को होने वाले मतदान के लिए साढौरा विधानसभा क्षेत्र के 36 मतदान केन्द्रों को कानून व्यवस्था के नजरिए से क्रिटिकल घोषित किया गया है। क्रिटिकल घोषित किए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
पूर्व में हुए चुनावों के दौरान गुटबाजी के कारण हुए विवाद, जातीय तनाव, व राजनीतिक तनाव आदि कारणों से पुलिस क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान करती है। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए विशेष चौकसी बरती जाएगी। साढौरा विधानसभा क्षेत्र के साढ़ौरा थाना के अंतर्गत सरावां के बूथ नंबर 99, 100, 101 व 102 को क्रिटिकल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं रानीपुर गांव का बूथ नंबर 26 भी इस सूची में शामिल है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव मारवा खुर्द के बूथ नंबर 154 व 155 तथा मछरौली के बूथ नंबर 85, 86 तथा 87 इस सूची में शामिल हैं।छप्पर थानाक्षेत्र के लबाना गांव के बूथ नंबर 179 व 180 तथा कलावड़ गांव के बूथ नंबर 172, 173, 174, 175, 176 तथा 177 भी क्रिटिकल घोषित हैं। सरस्वतीनगर के बूथ नंबर 223, 224, 228, 229 तथा 230 भी इस सूची मे शामिल हैं।
विज्ञापन

छप्पर गांव के बूथ नंबर 216, 217 तथा 218 भी क्रिटिकल बूथ की सूची में हैं। मंधार गांव के बूथ नंबर 192 व 193 के अलावा बाल छप्पर गांव के बूथ नंबर 189, 190 व 191 क्रिटिकल बूथ घोषित हैं। जगाधरी सदर थाना क्षेत्र के गांव महलांवाली के बूथ नंबर 199, 200, 201, 202 व 203 भी क्रिटिकल बूथ की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें