यमुनानगर। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज मामले के बाद देशभर में यमुनानगर में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के बाद पुलिस ने उन लोगों को तलाशना शुरू किया जो मार्च महीने में निजामुद्दीन होकर आएं हैं। दिनभर भागदौड़ करके अधिकारियों ने 36 लोगों को आईडेंटीफाई किया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी जांच की। 36 में से चार लोगों में मिलते जुलते सिम्टम्स मिलने पर उन्हें सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में लगाया गया। जिनमें से दो की हालत को देखते हुए उनके सैम्पल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज लैब में भेजा गया है। चारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि बाकि बचे 32 लोगों को इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाएं गए क्वारंटाइन होम में रखा गया है। मार्च महीने में निजामुद्दीन गए लोगों की बड़ी संख्या को देखकर अधिकारी भी सकते में आ गए हैं और सावधानी के तौर पर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बॉक्स इससे पहले विभाग 32 सैंपल भेज चुका है। जिनमें से 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि सात की रिपोर्ट आनी भी बाकी है। अब यह दो सैंपल और भेज दिए गए हैं। अब विभाग को कुल नौ लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इन सभी को विभाग ने अपने आइसोलेशन सेंटर में रखा है। जिन सात लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। यह वे लोग हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री है या विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में थे। हालांकि राहत की बात ये है कि जिले में कोरोना का कोई पॉजीटिव केस नहीं मिला है। बॉक्स एसपी ने जारी किए निर्देश -इस बाबत एसपी ने बुधवार सुबह ही बुडिया, सदर जगाधरी, सदर यमुनानगर, प्रताप नगर थाना एसएचओ और सुरक्षा एजेंट को निर्देश दिए कि इन सभी लोगों से पूछताछ की जाएं कि यमुनानगर में आने के पश्चात ये कहां गए और किन किन लोगों से मिले। साथ ही ये भी कहा कि इनकी तलाश करके सभी की मेडिकल जांच करवाई जाएं और डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार उचित स्थान पर रखें। बॉक्स ये है जिले की स्थिति -कुल क्वारंटाइन 1163 -पूरा करने वाले 415 -क्वारंटाइन में बाकी 748 -कुल भेजे सैंपल 32 -नेगेटिव रिपोर्ट 25 -पॉजीटिव केस 00 -रिपोर्ट पेंडिंग 07 -नये सैंपल 02 वर्जन -मार्च महीने में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज होकर आएं 36 लोगों की लिस्ट मिली थी। इन सभी की जांच की गई है। सिम्टम्स मिलने पर चार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें से दो के सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जबकि 32 लोगों को क्वारंटाइन के लिए रखा गया है।-डॉ. विजय दहिया, सीएमओ