फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान के गल्ले से 35,000 रुपये चोरी

Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी के पास चिट्टा मंदिर रोड स्थित दुकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहित नागपाल ने बताया कि चिट्टा मंदिर रोड पर उनकी कपड़े की दुकान है।वह 25 अक्तूबर की दोपहर 3:45 बजे पड़ोस में स्थित चाचा की दुकान में गया था, जहां से कुछ मिनट बाद ही अपनी दुकान पर लौट आया। दुकान के गल्ले से 35 हजार की नकदी नहीं थी। पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो युवक दिखाई दिए। जांच अधिकारी रमनदीप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों को सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


शिक्षण संस्थान से चुराया सामान
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गणपति शिक्षण संस्थान से 150 पंखों की मोटरें व 600 फीट ग्रास कटिंग मशीन की तार चोरी कर ली गई। इसकी शिकायत संस्थान के महासचिव ने व्यासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गणपति शिक्षण संस्थान व्यासपुर के महासचिव सुभाष बोर्ड ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात किसी अज्ञात ने संस्थान में घुसकर खिड़की की ग्रिल काट कर 150 पंखों की मोटरें व 600 फीट ग्रास कटिंग मशीन की तार चोरी कर ली। जांच अधिकारी नरेश पाल का कहना है कि मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें