फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर तैनात किए गए 35 सफाई कर्मचारी

Sat, 16 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड में स्कैनर लगाते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रादौर। अब गलियों व सड़कों पर सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। नगरपालिका ने अब नए सफाई टेंडर के तहत शहर के सभी 14 वार्ड के लिए 35 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इससे अब हर वार्ड में नियमित रूप से दो से तीन सफाई कर्मचारी गलियों व सड़कों की सफाई की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले सभी 14 वार्ड के लिए सिर्फ 12 कर्मचारी थे। इससे शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही थी। पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर वार्ड में स्कैनर लगाए गए हैं। इससे डोर टू डोर के लिए हर वार्ड में जाने वाली गाड़ी के बारे में उन्हें सूचना मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें