रक्तदान शिविर में रक्तदाता के साथ अतिथि व अन्य। आयोजक
यमुनानगर। मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान अभियान के तहत पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की स्मृति में नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची शिखा रहीं। आयोजक श्री गणेश एंटरटेनमेंट एंड सर्विस के निदेशक पंकज अरोड़ा बताया कि 31 जुलाई को डीएवी गर्ल्स कॉलेज में रफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मेहता छिब्बर ने बताया कि प्रभजोत सिंह, गौरव, कृष मेहता, देवी चंद बरसान, अमित जिंदल, राकेश चौहान ने रक्तदान किया। संवाद