रक्तदाता को बैज लगाकर हौसला बढ़ाते कृषि मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सफल पैलेस में नगर पालिका ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश मेहता शालू ने की। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। एक व्यक्ति का रक्त ही दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचाने में काम आता है। इस अवसर पर ईश्वर सिंह पलाका, धर्म सिंह बंचल, पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, एमई संदीप शर्मा, बीआई आदित्य कांबोज, लेखाकार नीरज कांबोज, अमित सैनी, अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद