फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोरोना के 35 मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 58 संक्रमित

Thu, 20 Apr 2023 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हालात यह हैं कि हर दिन 20 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी जिले में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि 62 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 58 है।
विज्ञापन

इनमें से 54 मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि चार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन चिंतित है। इसे लेकर प्रशासन व सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। परंतु लोग इसे बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
जिले में अब तक कुल 33173 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 32656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना का नया वेरिएंट काफी तेज है। पहले से बीमार लोगों में यह और ज्यादा तेजी से फैलता है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की बहुत जरूरत है। इसके लिए मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी बना कर रखें। कोरोना निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि अब तक कुल 728447 नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 689584 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1563 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डॉ. गुटैन ने कहा कि ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें