यमुनानगर। जिले में वीरवार को 33 कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिले। 29 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए। अब जिले में 103 सक्रिय कोविड पॉजिटिव केस हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 54.80 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में 103 सक्रिय कोविड पॉजिटिव केस हैं। जिनमें से सात लोग अस्पताल में दाखिल हैं व 96 लोग होम आइसोलेशन है। अभी तक कुल 6,58,742 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 6,22,582 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 629 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।