फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जल संरक्षण के लिए 32 तालाब अमृत सरोवर के रूप में हुए विकसित

Thu, 02 Jul 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीसी, विधायक, पूर्व मंत्री व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में 32 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया है। इन सरोवरों से भूजल स्तर सुधारने, वर्षा जल के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ से आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर में 325 अमृत सरोवरों सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण किया। यमुनानगर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपायुक्त कार्यालय के सभागार में देखा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अमृत सरोवर योजना केवल तालाबों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जिले के 32 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया है। इनका नियमित रखरखाव और संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। घटते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण अब समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। पहले गांवों के तालाब सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करते थे। महिलाएं यहां कपड़े धोती थीं, पशुओं को पानी पिलाया जाता था और वर्षा का पानी भूजल पुनर्भरण में सहायक बनता था। उन्होंने मेरा पानी-मेरी विरासत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहल ने लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है।
पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आने वाले समय में जल संकट सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। इसे देखते हुए किसानों को अधिक पानी की खपत वाली फसलों के बजाय मोटे अनाज जैसी कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपायुक्त प्रीति, डिप्टी सीईओ जसविंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका, जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल, डीआईपीआर डॉ. मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें