फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में पहुंचा 310343 मीट्रिक टन गेहूं

विज्ञापन
मंडी में गेहूं के बैग ट्रक में लोड करते मजदूर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले की सभी मंडियों में गेहूं की खरीद शनिवार को भी जारी रही। हालांकि इस दौरान कई मंडियों में आवक कुछ कम रही। आढ़ती इसे मौसम का असर बता रहे हैं। अब तक जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 310343 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 117094 मीट्रिक टन, हैफेड ने 138275 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने कुल 54974 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
इस दौरान डीसी ने मंडी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्था की जांच करें। इस दौरान कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने कहा कि मंडियों में शौचालयों की सफाई, पीने का पानी, सड़कें, बारदाना, अनाज ढकने के लिए तिरपाल इत्यादि का प्रबंध करना सुनिश्चित करें। वहीं मंडियों में आने वाले किसानों, आढ़तियों, मजदूरों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंचा इतना गेहूं
जगाधरी मंडी में 42666 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। बिलासपुर अनाज मंडी में 31841 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं छछरौली मंडी में 41067 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है। गुमथला राव मंडी में 5760 मीट्रिक टन, जठलाना मंडी में 4228 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 5704 मीट्रिक टन, प्रताप नगर में 49957 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर में 50187 मीट्रिक टन, रादौर में 37770 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 11542 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 9135 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। साढौरा मंडी में 19725 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है। वहीं यमुनानगर अनाजमंडी में कुल 761 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। तीनों एजेंसियों ने खरीद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें