फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती सरोवर पर होगा 31 कुंडीय हवन यज्ञ

Fri, 17 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस महोत्सव शुभारंभ 29 जनवरी को होगा और दो फरवरी को सरस्वती तीर्थ पिहोवा कुरुक्षेत्र में समापन होगा।
शुभारंभ के अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। इसी कड़ी में डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी राजीव देसवाल ने तैयारियों को लेकर सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री का दौरा किया। डीसी ने बताया कि सरस्वती सरोवर पर 31 कुंडीय हवन यज्ञ, श्लोक उच्चारण, आरती होगी। विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किए जाएंगे। स्कूली स्तर के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। जिन्हें सीएम सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान डीसी ने वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, रास्तों को दुरुस्त करने व साफ सफाई करने के आवश्यक निर्देश दिये साथ ही कहा कि माता मंत्रा देवी व आदि बद्री स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, ऐसे प्रबंध होने चाहिए। पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें