फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज पर शाम छह बजे दर्ज किया गया था 30208 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/प्रतापनगर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सुबह से हो रही बारिश से एक तरफ जहां मौसम में ठंडक है। वहीं शाम छह बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 30208 क्यूसेक पर पहुंच गया, जो कि सुबह 6 बजे केवल 10191 क्यूसेक था। विभाग के अनुसार यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव प्रति घंटे के हिसाब से होता रहता है। फिर भी बारिश के मौसम को देखते हुए हथिनी कुंड बैराज पर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। यूपी, हरियाणा और हिमाचल के बॉर्डर इलाकों से पहुंचकर लोगों ने हथिनीकुंड बैराज पर मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें