फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र में 300 छात्राएं दो दिन करेंगी शैक्षिक भ्रमण

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की तरफ से जिलास्तरीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कक्षा सातवीं, आठवीं तथा नौवीं में पढ़ने वाली छात्राओं को सोमवार को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया। भ्रमण के लिए जिले के सभी छह खंडों में से 50-50 छात्रों का चयन किया गया।
जगाधरी ब्लॉक की 50 छात्राओं व पांच अध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी करनैल सिंह संधावा ने हरी झंडी दिखाकर कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिला साइंस स्पेशलिस्ट विशाल सिंघल ने बताया कि उपरोक्त भ्रमण के लिए निदेशक शिक्षा विभाग ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी में जिला साइंस स्पेशलिस्ट, डीएमएस तथा एफएलएन कमेटी के सदस्य है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया की भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थी सबसे पहले कुरुक्षेत्र में पैनोरमा विज्ञान केंद्र, श्री कृष्णा म्यूजियम, शेख चिल्ली का मकबरा, हर्ष का टीला, भद्रकाली मंदिर, ब्रह्म सरोवर, कल्पना चावला तारामंडल का भ्रमण करेंगे। अगले दिन उन्हें राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केंद्र करनाल में ले जाया जाएगा, जहां सभी विद्यार्थी कृषि के नए-नए अनुसंधान के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

दोपहर के भोजन के बाद सभी छात्राओं को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया जाएगा। मौके पर जिला संसाधन समन्वयक एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश कुमारी, खंड संसाधन समन्वयक रमेश कुमार, डीएमएस कर्मवीर राठी, पीजीटी केमेस्ट्री अश्विनी, मॉडल टाउन स्कूल से एफएलएन समन्वयक संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें