फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे

Tue, 17 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। भाई को पुर्तगाल भेजने के नाम पर गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी से तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप पंजाब के पठानकोट के गांव घरोटा कलां निवासी नेहा, पांजूपुर निवासी संजीव पर लगा है। इसके साथ ही एएसआई प्रवीन कुमार पर समझौते के नाम पर धमकाने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में उधमगढ़ गांव निवासी शैंकी ने बताया कि पांजूपुर गांव निवासी संजीव कुमार उसका दोस्त है। आरोपी उसे बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। तब उसने आरोपी से अपने भाई सुमित को विदेश भेजने की बात की। आरोपी ने उसके भाई सुमित को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी संजीव ने उसकी फोन पर पंजाब के पठानकोट के घरोटा कलां गांव निवासी नेहा उर्फ वंदना देवी से बात करवाई। आरोपी नेहा ने उसके भाई को पांच दिन में पुर्तगाल भेजने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके भाई को पुर्तगाल भेजने के उससे चार लाख रुपये मांगे। उसने आरोपियों पर विश्वास करके संजीव के माध्यम से अलग-अलग कर तीन लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही उसके भाई को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

आरोप है कि थाने में एक एएसआई ने उसे समझौते के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया और उसकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया। बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक व सीएम विंडो पर शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छप्पर थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें