फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णों देवी दर्शन को हेलीकॉप्टर बुक कराने के नाम पर डॉक्टर से ठगे 27 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। वैष्णो दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराने के नाम पर जगाधरी के राजा गार्डन निवासी डॉ. विशेष बंसल से 28350 रुपये ठग लिए। आरोपी ने क्यूआर कोड भेज कर डॉक्टर से ठगी की। पुलिस ने मामले में डॉक्टर बंसल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के जडोदा गेट राजा गार्डन निवासी डॉ. विशेष बंसल ने बताया कि उसने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्रोग्राम बनाया था। गूगल से ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुक करने के लिए एक नंबर सर्च किया। ट्रू-कॉलर पर यह नंबर शिव पूजन यादव नाम से पंजीकृत आया। जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने खुद को मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य बताया। तब उसने 13 मार्च को उनकी बुकिंग करने का आश्वासन दिया। बुकिंग के बदले में आरोपी ने उनसे 8650 रुपये मांगे। उसने अपना आई कार्ड भी उसके पास भेज दिया। पहले आरोपी ने साइन बोर्ड का अकाउंट नंबर दिया। यह अकाउंट नंबर चल नहीं रहा था, फिर आरोपी ने उसके व्हाट्सअप पर क्यूआर कोड भेजा। क्यूआर कोड स्केन कर रुपये भेजने की बात कही।
आरोपी की बातों में आकर उसने इस कोड को स्केन कर 8650 रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के बाद आरोपी ने उसके पास टिकट भेज दिया। थोड़ी देर बाद उसका फोन आया कि आपके परिवार के हेलीकॉप्टर ट्रेवल का इमीग्रेशन होगा। यह साइन बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा। इसकी फीस 55 सौ रुपये हैं। अगर रुपये नहीं दिए, तो टिकट कैंसल की जाएगी। उसने मजबूरी में यह रुपये भी भेज दिए। तब आरोपी ने उससे वादा किया कि उसके 5500 रुपये पांच मिनट में रिफंड हो जाएंगे। लेकिन एक घंटे के बाद भी जब रुपये नहीं आए, तो उसने आरोपी को फोन किया। उसने फिर से 8650 रुपये दोबारा मांगे और कहा कि दस मिनट में 55 सौ रुपये और 8650 रुपये वापस मिल जाएंगे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद आरोपी का फिर उसके पास फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि 55 सौ रुपये फिर भेजने पड़ेंगे। यह भी कहा कि एक घंटे के भीतर पिछला सारा रुपया वापस मिल जाएगा। जल्दी से पैसा भेज दें। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को यह रुपये भी भेज दिए। लेकिन एक घंटे बाद उसके पास रुपये वापस नहीं आए। जब उसने आरोपी को फोन किया तो तो उसने फोन नहीं उठाया। अब आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें