शिक्षा मंत्री कंवरपाल को चेक सौंपते हुए दानी सज्जन।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर हरियाणा शिक्षा मंत्री कंवर पाल को मंगलवार को कुल 2,67,211 रुपए के चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए प्राप्त किए गए। जिनमें जेके मैटल इंडस्ट्री ने 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए शिक्षा मंत्री को सौंपा। भरत गर्ग, निकुंज गर्ग और अंकित गर्ग ने बताया कि उनकी इंडस्ट्रीज ने व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक पहलू को भी ध्यान में रखते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में यह योगदान दिया है।