फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशा तस्करी के आरोपी से 263 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए वन टीम ने 263 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव महमूदपुर निवासी अम्मार अली के तौर पर हुई। टीम ने आरोपी को खंड प्रतापनगर के बस अड्डा अराइयांवाला के नजदीक से काबू किया है।
युवक यूपी से नशा लाकर यमुनानगर जिले में यमुना नदी के किनारे बने गांवों में सप्लाई करता था। पुलिस की प्ररांभिक पूछताछ में सामने आया है आरोपी युवक को नशा सप्लाई करने के पांच हजार रुपये मिलते थे। यहां तक किस व्यक्ति को नशा पकड़ाना और उसकी बाइक का रंग कैसा होगा, इसका भी कोड वर्ड बताया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस नशे की खेप को सप्लाई कराने के सरगना तक पहुंचने के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन का रिमांड मांगेगी। सीआइए वन टीम के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक यूपी से यमुनानगर जिले में काफी समय से हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता आ रहा था। इस युवक की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन

आरोपी मंगलवार को भी बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहा था। इसके बाद टीम ने अराइयांवाला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर फरार होने की फिराक में था, तभी उसे दबोच लिया गया। तलाशी में 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें