फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंक खातों का ब्योरा लेकर निकाले 26 हजार रुपये

Thu, 25 Jan 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। प्ले स्टोर से बैंक की एप डाउनलोड करते समय ठसका खादर निवासी ओमप्रकाश को कॉल आया। सामने से बोल रहे शख्स ने खुद को बैंक का कर्मी बताकर बैंक खातों का ब्योरा ले लिया। इसके बाद उसने ओमप्रकाश के मोबाइल पर अलग-अलग बैंक खाताें से 26 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठसका खादर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह प्ले स्टोर से एचडीएफसी बैंक का एप डाउनलोड कर रहा था। इस दौरान उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर कहा कि अगर बैंक का यह एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो अपने बैंक खातों का ब्योरा दे दो। उसने कर्मचारी की बातों में आकर बैंक खातों का ब्योरा आरोपी का दे दिया। इसके बाद उसके केनरा बैंक के खाते से नौ हजार और एचडीएफसी बैंक के खाते से 17,700 रुपए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें