फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल परिसर में लगाए गए 251 पौधे

Tue, 04 Aug 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला खजूरी में पौधरोपण करते विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। मानव उत्थान सेवा समिति हंस ज्योति मंदिर शाखा जगाधरी की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला खजूरी व आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 251 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम महात्मा सिंधु बाई और महात्मा मेघना बाई के नेतृत्व में करवाया गया। जिला प्रधान अजब सिंह पांचाल ने बताया कि यह अभियान गुरु सतपाल महाराज के निर्देश पर चलाया जा रहा है। प्रत्येक इकाई को 251 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। इस दौरान न्योरती राम, राकेश पांचाल, साहब सिंह, धनीराम, आलोक, अमन पांचाल, अभिषेक, मीना देवी, कमला देवी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें