संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली के नजदीक सुंदर नगर फेस टू में घर पर कपड़ा बेचने के बहाने से आए दो लोगों ने 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सुंदर नगर निवासी सिकंदर खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसके पत्नी जिन्नत खातुन घर पर अकेली थी। इस दौरान दो लोग कपड़ा बेचने के लिए उसके घर पर आए। आरोपी उसकी पत्नी को कपड़ा खरीदने के लिए कहने लगे। उसकी पत्नी ने आरोपियों को कपड़ा खरीदने से मना कर दिया और पड़ोस में चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी वापस आई तो घर में रखी पेटी खुली पड़ी थी। जांच करने पर पेटी में रखे 25 हजार रुपये गायब थे। उसकी पत्नी ने उसे फोन कर घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।