फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
25 thousand bounty arrested for absconding for ten years - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। एसटीएफ अंबाला की टीम ने 10 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी वांटेड और उद्घोषित अपराधी रादौर के नगला निवासी शीशपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्री में हुई हत्या के मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी शीशपाल यूपी के बरेली जिले के गांव गिन्नी में पिछले आठ साल से नाम बदलकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर रादौर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शीशपाल इंद्री में 26 नवंबर 2002 को हुई हत्या के मामले में करनाल जेल में बंद था। 10 मार्च 2012 को जेल से पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन इसके बाद वह फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। इस दौरान अदालत ने 25 सितंबर 2012 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। तब से आरोपी शीशपाल फरार था। दीपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी शीशपाल यूपी के सुल्तानपुर, बरेली में नाम बदलकर रह रहा है। जिसके बाद टीम गठित की गई। टीम में एसआई रामकुमार, ईएसआई पुरषोत्तम लाल, हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह, हेड कांस्टेबल जगमोहन और रोहित को शामिल किया गया। जिसके बाद एसटीएफ ने दबिश देकर बरेली के गांव गिन्नी से आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने यहां अपना नाम बदलकर महेंद्र सिंह रखा हुआ था।
पैरोल पर सुल्तानपुर चला गया था शीशपाल
दीपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि जेल से पैरोल पर आकर शीशपाल यूपी के सुल्तानपुर में चला गया था। जहां वह करीब एक साल रहा। इसके बाद वह एक साल बरेली में रहा। इसके बाद वह बरेली के गांव गिन्नी में चला गया। पिछले आठ साल से वह यहां अपना नाम शीशपाल की जगह महेंद्र सिंह रखकर रह रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। रादौर थाने में आरोपी पर अदालत से भगोड़ा घोषित होने का केस दर्ज है। इसलिए उसे रादौर पुलिस के हवाले किया गया है। आगामी कार्रवाई रादौर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें