फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतापनगर ब्लॉक के 24 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

Wed, 11 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं के साथ खंड संयोजक व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और चारित्रिक गुणों का विकास करना है। जिला यमुनानगर से करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक जागरूकता और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
खंड प्रतापनगर में कुल 24 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें गुर्जर कन्या विद्या मंदिर, देवघर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पुरस्कार अपने नाम किए। ब्लॉक स्तर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें परिश (छठी), प्रिया (आठवीं), कीर्ति (नवमी), निहारिका (दसवीं), वंशिका (11वीं) और स्वाति (12वीं) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य छात्राओं ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। देवयानी (दसवीं) ने प्रथम स्थान, जबकि अवि (11वीं) और विकांशी (12वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। विजेताओं को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित प्रेरक साहित्य, प्रशंसा पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें