डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं व मौजूद कंपनियों के अधिकारी। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में रोजगार मेला गया। इसमें जेएसटी आउटसोर्सिंग कंपनी कुरुक्षेत्र से आए प्रबंधक अमित कुमार व एचआर प्रभारी श्वेता ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया। मेला प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर के नेतृत्व में लगाया गया। रोजगार प्रकोष्ठ प्रवाहक ममता थापर व सुषमा शर्मा ने बताया कि मेले में बीसीए, बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस विभाग की 64 छात्राओं ने भाग लिया। सबसे पहले ओरिएंटेशन सेशन करवाया गया। इसके बाद सामूहिक चर्चा चरण हुआ। इसमें चयनित प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार के बाद 24 छात्राओं का चयन किया गया। संवाद